विद्या धाम यूएसए ने महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल को पंखे दिए

विद्या धाम यूएसए ने महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल को पंखे दिए

-अंजू मोदगिल संस्कृति संवाहक और डॉ विनोद शर्मा को वृक्ष मित्र अवार्ड से सम्मानित

MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)विद्या धाम यूएसए ने महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल एमडीएवी भवन,दरिया,चंडीगढ़ को कक्षाओं के लिए चार पंखे दान दिए। स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में अमेरिका से पधारीं डॉ. सरिता मेहता स्कूल का प्रबंधक कमेटी ने अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। डॉ. मेहता ने स्कूल के प्रिंसिपल डॉ विनोद शर्मा को वृक्ष मित्र और वाइस प्रिंसिपल अंजू मोदगिल को संस्कृति संवाहक अवार्ड से सम्मानित किया। यह अवार्ड विद्याधाम यूएसए की संस्थापिका एवं प्रेसिडेंट डॉ सरिता मेहता ने अपने कर कमलों से प्रदान किया।

अंजू मोदगिल पिछले कई वर्षों से शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में अपना सराहनीय योगदान दे रही हैं। वह भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में भी संलग्न हैं। अब वह ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार -प्रसार के लिए पुरजोर प्रयास कर रही हैं। अवार्ड मिलने पर अंजू मोदगिल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह इसी लगन से भविष्य में भी कार्य करती रहेंगी। डॉ सरिता मेहता ने डॉ. विनोद शर्मा को एनवायरनमेंट एक्टिविटी विशेष तौर पर पौधरोपण के लिए वृक्ष मित्र अवार्ड से सम्मानित किया। डॉ. विनोद शर्मा ने डॉ.मेहता का आभार व्यक्त किया।

डॉ सरिता मेहता ने इस मौके पर कहा कि विद्या धाम यूएसए का हमेशा प्रयास रहता है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रचार- प्रसार और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में लगे महानुभावों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रेरित करे। इसी प्रयास में विद्या धाम समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करती है ताकि भारत की समृद्ध संस्कृति विश्व के कोने-कोने तक पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान डॉ विनोद शर्मा और अंजू मोदगिल को बधाई दी और आशा की कि भविष्य में भी वे अपना प्रयास जारी रखेंगे। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल की प्रबंधक कमेटी ने डॉ सरिता मेहता का आभार व्यक्त किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *