वक्फ बिल पर जेपीसीकी बैठक में हुआ हंगामा, गुस्से में बोतल तोड़कर घायल हुए तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी

वक्फ बिल पर जेपीसीकी बैठक में हुआ हंगामा, गुस्से में बोतल तोड़कर घायल हुए तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी

 

नई दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब बैठक में भाजपा और टीएमसी के सांसदों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा कि इस झड़प में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी चोटिल हो गए हैं।

खबर है कि बैठक में टीएमसी सांसद कल्याण बैनर्जी ने बोतल तोड़ दी। इस दौरान उनका हाथ चोटिल हो गया। बैठक के बाद कमरे से बाहर आते हुए कल्याण बैनर्जी का अंगूठा घायल दिखाई दे रहा था। रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के साथ बहस हो गई।

 

 

बैठक के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और एआईएमआईएम चीफ असदउद्दीन ओवैसी घायल टीएमसी सांसद को लेकर जेपीसी की बैठक से बाहर आए। इस दौरान कल्याण बैनर्जी अपना हाथ मोड़े नजर आ रहे है। बैठक के बाद के वीडियो में झड़प के दौरान कल्याण बैनर्जी के दाएं हाथ का अंगूठा चोटिल नजर आ रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *