लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ जारी, 14 मुद्दों पर दिया गया है जोर
दिल्ली: भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं. बस थोड़ी देर में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी हो जाएगा.
बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ देश की सेवा की रूप रेखा- जेपी नड्डा
संकल्प पत्र जारी करने से पहले जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ देश की सेवा की रूप रेखा है. जो काम पिछले कई वर्षों में नहीं हुआ वो काम पिछले 10 साल में हुआ.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों से किया हर वादा पूरा हुआ. संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा किया गया. जनता का विश्वास ही बीजेपी की बड़ी ताकत है.
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ जारी, 14 मुद्दों पर जोर
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना ‘संकल्प पत्र’ जार कर दिया है. बीजेपी के इस ‘संकल्प पत्र’ में 14 मुद्दों पर जोर दिया गया है









Leave a Reply