लुधियाना से लापता 7 वर्षीय बच्चे सहजप्रीत का साहनेवाल नहर से मिला शव, अपने ने ही दे दी मौत

You are currently viewing लुधियाना से लापता 7 वर्षीय बच्चे सहजप्रीत का साहनेवाल नहर से मिला शव, अपने ने ही दे दी मौत

Dead body of 7-year-old child Sahajpreet missing from Ludhiana was found in Sahnewal canal, he himself died

लुधियाना से लापता 7 वर्षीय बच्चे सहजप्रीत का साहनेवाल नहर से मिला शव, अपने ने ही दे दी मौत

 

लुधियानाः महानगर के अधीन आते अबदुल्लापुर बस्ती में दो दिन पहले लापता हुए 7 वर्षीय सहजप्रीत का शव रविवार सुबह गुरुद्वारा सुखचैनसर के पास साहनेवाल में नहर से मिला है। सहज का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही सगे ताया ने किया है। बताया जा रहा है कि परिवार में आपसी फूट के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी ताया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ दौरान ताए ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसकी निशानदेही पर ही सहज की लाश नहर से बरामद की गई है। बेटे की मौत का पता चलते ही मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी अनुसार, 2 दिन पहले जालंधर बाइपास पर ताया स्वर्ण सिंह के साथ फ्रूट लेने गया 7 वर्षीय सहजप्रीत घर वापस नहीं आया था। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही थी, लेकिन पुलिस ने बच्चे के ताया को हिरासत में लिया था। पिछले 2 दिनों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी थी। पूछताछ के दौरान ताया टूट गया और उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर गिल नहर से शव बरामद किया गया।

बता दें कि सहज दो बहनों का इकलौता भाई था। एक बहन 19 साल और दूसरी की उम्र 15 साल है। सहज की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और पिता ऑटो चलाते हैं। बड़ी प्रार्थनाओं के बाद लगभग 8 सालों के बाद सहज ने जन्म लिया था। वह परिवार का लाडला था और पहली कक्षा में पढ़ता था। कत्ल करने वाला सहज का ताया होने के साथ-साथ मौसा भी है। काफी समय से परिवार में जायदाद को लेकर आपसी विवाद चल रहा था और कुछ महीने पहले ही दोनों भाइयों ने घर में दीवार बना कर अपना हिस्सा बांट लिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *