लुटेरों से बचने के लिए युवती ने दौड़ाई Car, डिवाईडर से टकराकर पलटी, बाल-बाल बची युवती

You are currently viewing लुटेरों से बचने के लिए युवती ने दौड़ाई Car, डिवाईडर से टकराकर पलटी, बाल-बाल बची युवती

To escape from the robbers, the girl ran her car, collided with the divider and overturned, the girl narrowly escaped.

लुटेरों से बचने के लिए युवती ने दौड़ाई Car, डिवाईडर से टकराकर पलटी, बाल-बाल बची युवती

 

  • जालंधरः महानगर में जहां उपचुनावों को लेकर शहर में सुरक्षा चाकचौबंद है, वहीं बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम देकर पुलिसको चुनौती पेश कर रहे हैं। ऐसा ही मामला उस वक्त सामने आया, जब देर रात एक कार सवार युवती से पिस्टल दिखाकर लुटेरों ने लूटपाट करने की कोशिश की। जिसके बाद जब पीड़िता ने लुटेरों से बचने के लिए अपनी सफारी कार क्राइम सीन से भगाई तो कूल रोड पर स्थित चौक में जाकर महिला की कार डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में महिला को गंभीर चोट नहीं लगी।

घटना के बाद रोड पर पलटी हुई पीड़ित युवती की कार। - Dainik Bhaskar

इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़िता सुखविंदर कौर ने बताया कि, सोमवार को देर रात वह अपने एक पारिवारिक सदस्य के साथ कुछ खाने के लिए घर से बाहर आई थी। बीएमसी चौक के पास गाड़ी सहित पीड़िता खड़ी थी। इस दौरान दो लड़के वहां पर आ धमके और आते ही उन्होंने पिस्तौल निकाल लिया। आरोपियों ने आते ही कहना शुरू किया कि जो कैश और सामान तुम्हारे पास है, वह निकाल दो।

पीड़िता ने बताया कि वह पिस्तौल देखकर वह घबरा गई, जिसके बाद उसने तुरंत बहादुरी दिखाते हुए अपनी गाड़ी भगा दी और गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी। सुखविंदर ने बताया कि वह जब कूल रोड वाले चौक में पहुंची तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गई और डिवाइडर के साथ लग गई। जिसके बाद उनकी गाड़ी वहां पर पलट गई। गाड़ी को पलटता देख तुरंत आरोपी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने उसे गाड़ी से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसके हाथ में लगी चोट का उपचार कर उसे छुट्टी दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुहुंची थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटनस्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। सुबह तक क्राइम सीन पर ही पीड़िता का गाड़ी पड़ी रही थी परन्तु पुलिस द्वारा उसे हटवाया नहीं गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *