राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट,जानें दाम में आई कितनी कमीं..

 राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट,जानें दाम में आई कितनी कमीं..

 

 

नई दिल्ली : दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।इसी बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यहां पेट्रोल के दाम 97 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, डीजल की कीमतों में भी 32 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। डीजल के दाम बढ़कर 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

वहीं, लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यहां पेट्रोल के दाम 96.62 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल के दाम 89.81 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा प्रयागराज में पेट्रोल 61 पैसे तो डीजल 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। हालांकि वाराणसी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 58 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। इसके बाद यहां पेट्रोल के दाम 96.68 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल का भाव यहां 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में भी पेट्रोल के दाम में 16 पैसे की गिरावट आई है और अब यहां पेट्रोल 108.45 रुपये लीटर प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल के दाम 14 पैसे टूटकर 93.69 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं। राजस्थान के पाली में पेट्रोल की कीमत में 60 पैसे और डीजल के दाम में 54 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है, यहां पेट्रोल 108.72 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 93.95 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *