राजस्थान ; BJP ने एक बार फिर से सबको चौंकाया: सारे अनुमान रह गए धरे के धरे, भजनलाल शर्मा बने सीएम
Rajasthan CM: राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. भाजपा ने भजनलाल शर्मा को राज्य की कमान सौंपी है. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तरह भाजपा ने राजस्थान में भी सीएम पद के लिए अपने फैसले से सभी को चौंका दिया. यहां भी सियासी पंडितों के सारे अनुमान धरे के धरे रह गए.
Bhajanlal Sharma: कौन हैं भजन लाल शर्मा, जो बनाए गए राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
पार्टी ने सांगानेर सीट से विधायक भजन लाल शर्मा को प्रदेश की कमान सौंपी है. मंगलवार को जयपुर में हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मोहर लगी. 3 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से ही राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी में माथापच्ची चल रही थी.

राजस्थान के नए सीएम फेस भजन लाल शर्मा
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान में भी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चौंकाया है. पार्टी ने सांगानेर सीट से विधायक भजन लाल शर्मा को प्रदेश की कमान सौंपी है. मंगलवार को जयपुर में हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मोहर लगी. 3 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से ही राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी में माथापच्ची चल रही थी.








Leave a Reply