यूएई से भारत आ रहे जहाज पर ईरानी कमांडोज का कब्जा, ईरान और इजराइल में टेंशन बढ़ी
तेहरान : ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि यूएई से भारत आ रहे जहाज एमएससी एरिस पर ईरानी नाैसेना के कमांडोज ने कब्जा कर लिया है। बताया गया है कि यह जहाज इस्राइल के अरबपति इयाल ओफर का है। सुरक्षा फर्म एंब्रे ने कहा कि उसने “कम से कम तीन व्यक्तियों को हेलीकॉप्टर से तेजी से एक कंटेनर जहाज पर चढ़ने के फुटेज देखे.” उसने कहा कि, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने “पहले भी जहाज पर चढ़ने के इस तरीके का इस्तेमाल किया है।” मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह जहाज भारत की ओर आ रहा था। इस जहाज पर पुर्तगाल का झंडा लगा हुआ था और यह लंदन की एक कंपनी जोडिआक मेरिटाइम से जुड़ा है। जोडियाक ग्रुप इजरायली अरबपति इयाल ओफेर का है। बताया जा रहा है कि इस जहाज का चालक दल भारतीय है और 17 के आसपास संख्या बताई जा रही है।









Leave a Reply