मौत से ठीक पहले बच्चियों ने पिता को आखिरी कॉल में कहा , पापा हमें बचा लो, आग लग गई है, हमारा दम घुट रहा है…

मौत से ठीक पहले बच्चियों ने पिता को आखिरी कॉल में कहा , पापा हमें बचा लो, आग लग गई है, हमारा दम घुट रहा है…

 

दिल्ली के सदर बाजार स्थित एक घर में लगी भीषण आग में दो बच्चियों की दम घुटने से मौत हो गई. अब उन बच्चियों के फोन की रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें दोनों ने अपने पिता को मरने से पहले कॉल किया था. कहा था कि पापा हमें बचा लो. आग लगी है और हमारा दम घुट रहा है. दोनों बच्चियों ने फिर मां को भी फोन किया. हालांकि, दोनों बच्चियों को बचाया नहीं जा सका. अभी भी पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है.

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मंगलवार को उस वक्त सनसनी मच गई जब वहां स्थित एक घर में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों की जान चली गई. उस रात शायद ही कोई मोहल्ले में शांति से सो पाया होगा. इस हादसे के बाद बच्चियों की वो फोन रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें वो अपने पिता से कह रही हैं कि- पापा हमें बचा लो, आग लगी है और हमारा दम घुट रहा है.

परिजनों की मानें तो घर में जिस समय आग लगी थी, उस समय दोनों बहनें अपने कमरे में सो रही थीं. आग लगने के बाद वे बाथरूम में बंद हो गईं. उन्हें लगा कि शायद बाथरूम के अंदर धुआं नहीं पहुंचेगा. बाद में जब दम घुटने लगा तो बच्चों ने लखनऊ में मौजूद अपने पापा यानि हाजी सालिम कुरैशी को कॉल की.

इसके अलावा दोनों बहनों ने अपनी मां गुलिस्तां को भी फोन किया. जिस समय आग लगी उस समय हाजी सालिम के भाई और मुरादाबाद से विधायक हाजी मोहम्मद नासिर करोल बाग में किसी काम से आए हुए थे. खबर मिलने के बाद वह भी तुरंत कुरैश नगर भाई के मकान पर पहुंच गए. रेस्क्यू का काम उनके सामने ही हुआ. आग की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं. उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन दोनों बच्चियों को बचाया नहां जा सका.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *