मैक्सिको के एक बार में हुआ भीषण हमला, 12 लोगों की गोली मारकर हत्या

मैक्सिको के एक बार में हुआ भीषण हमला, 12 लोगों की गोली मारकर हत्या

 

नई दिल्ली : मैक्सिको के बार में भीषण हमला हुआ है। इस घटना में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात शख्स ने बार में फायरिंग की। यह खौफनाक हादसा मध्य मैक्सिको में हुआ है। फायरिंग की वजहों का अभी पता नहीं चला है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

इससे पहले अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में गोलीबारी की घटना सामने आई थी जहां एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल था। इस गोलीबारी में कुछ लोग घायल भी हुए थे। इस घटना में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया था। अधिकारियों ने बताया था कि फायरिंग में पुलिस अधिकारी समेत दो लोग घायल भी हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *