बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

 

UP Bundelkhand Expressway Inauguration: यह एक्सप्रेसवे सात जिलों को जोड़ेगा. इनमें चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा शामिल हैं. इस एक्‍सप्रेसवे से दिल्‍ली से चित्रकूट पहुंचने में सिर्फ 7 घंटे का समय लगेगा. अभी इसमें करीब 12 घंटे लग जाते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  ने 14,850 करोड़ रुपये की लागत से बने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) का उद्घाटन कर दिया है. इस विशेष आयोजन के मौके पर पीएम मोदी यूपी के जालौन पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और दोनों डिप्टी सीएम समेत यूपी कैबिनेट के कई मंत्री उनके साथ मंच पर मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन की शुरुआत बुंदेलखंड के सभी लोगों को बधाई देते हुए की.

28 महीने में बनकर तैयार हुए इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद दिल्ली से यूपी के चित्रकूट की दूरी घटकर सात घंटे रह जाएगी. 296 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को बनाने में खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इस एक्सप्रेस वे में 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा रहेगी. इसमें 266 छोटे पुल हैं. यहां भी चौबीसों घंटे लगातार पुलिस पेट्रोलिंग होती रहेगी. फिलहाल यहां पर चार जनसुविधा केंद्र हैं. इस एक्सप्रेसवे में एडवांस ट्रैफिक सिस्टम का ध्यान रखा गया है. आपको बताते चलें कि सात जिलों से आगे बढ़ते हुए ये एक्सप्रेसवे आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाएगा. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे’ को हरा-भरा बनाने हेतु इसके दोनों किनारों पर 07 लाख पौधे लगाए जाएंगे. कई जिलों से गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे ट्रैफिक सिस्टम में सुधार के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सहायक सिद्ध होगा.

‘UP में 4 दशक से ज्यादा काम हुआ ‘

पीएम ने अपने संबोधन में जालौन की जनता से कहा, ‘यूपी की योगी सरकार में लोगों का जीवन स्तर सुधरा है. अपराध में कमी आई है. ये मोदी और योगी की जोड़ी है जो कनेक्टिविटी के काम को तेजी से पूरा करने के साथ छोटे शहरों को भी पूरी प्राथमिकता दे रही है. केंद्र सरकार और योगी सरकार के अच्छे सामंजस्य की वजह से डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है. यही वजह है कि यूपी में बीते 4 दशकों की तुलना में सबसे ज्यादा काम हुआ है. पिछले कुछ समय में यूपी को छोटे शहरों में भी एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है.’

‘टूरिज्म सर्किट बनाए यूपी सरकार’

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘इस एक्सप्रेसवे के बगल में जो स्थान हैं, वहां बहुत सारे किले हैं. यूरोप के बहुत सारे देशों में किले देखने का बहुत बड़ा पर्यटन उद्योग चलता है. मैं आज योगी जी की सरकार से कहूंगा कि अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने के बाद आप भी इन किलो को देखने के लिए एक शानदार टूरिज्म सर्किट बनाईये. सर्दियों के मौसम में इन किलों की प्राचीर तक पहुंचने के लिए कंपटीशन करवाए. जिससे युवाओं की फिटनेस भी बढ़ेगी.’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *