बादल के करीबी दवा विक्रेता पर इनकम टैक्स की रेड, बिल्डिंग को भी किया सील

You are currently viewing पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी दवा विक्रेता पर इनकम टैक्स की रेड, बिल्डिंग को भी किया सील

Income tax raid on drug dealer close to former Punjab Chief Minister Parkash Singh Badal, building also sealed

 बादल के करीबी दवा विक्रेता पर इनकम टैक्स की रेड, बिल्डिंग को भी किया सील

 

लुधियानाः महानगर में बुधवार सुबह पिंडी गली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक दवा व्यापारी की बिल्डिंग में आयकर विभाग की छापामारी हुई। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने सुबह 6 बजे गुरमेल मेडिकल के कार्यालय सहित उनके निवास स्थानों पर पैरामिलिट्री फॉर्स के साथ दबिश दी। यह टीमें पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों से आई हैं। इसके बाद पूरे शहर में आयकर विभाग की छापामारी से हलचल मच गई। इस छापामारी से अन्य मेडिकल कारोबारियों में दहशत का माहौल है, उन्होंने आज अपनी दुकानें तक नहीं खोली। इस मामले में अभी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं, लेकिन वे सीआरपीएफ के जवानों के संरक्षण में रेड करने पहुंचे हैं।

जानकारी अनुसार, रेड करने के लिए टीम जालंधर से देर रात ही रवाना हुई थी, जो करीब 2.30 बजे लुधियाना पहुंच गई थी। रात को ही टीम दवा व्यापारी के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंच गई थी। दिन चढ़ते ही टीमों ने दवा व्यापारी के गोदामों को घेर लिया और चैकिंग शुरू कर दी। वहीं रेड की खबर जैसे ही शहर में फैली, दवा व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। यह भी बताया जा रहा है कि जिस व्यापारी के यहां रेड हुई है, वह स्टोर पंजाब के नामी दवा विक्रेताओं में शामिल है, और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का काफी करीबी है।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने कुल 8 लोकेशन पर एक साथ छापामारी की। तकरीबन आयकर विभाग की 16 टीमें इस कार्रवाई में शामिल हैं। साथ ही उन्होंने पूरी बिल्डिंग को भी सील कर दिया है। इसके साथ ही सीएमसी, डीएमसी, सिविल अस्पताल के पास बने मैडिकल स्टोर, पक्खोवाल रोड़ पर स्टोर, फार्म हाऊस और निजी अस्पताल आदि पर चैकिंग चल रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *