बाज़ार में सरेआम युवक की हत्या, बदमाशों ने पीठ और सीने पर चाकू से किए 12 वार, पूरी वारदात CCTV में हुई कैद 

बाज़ार में सरेआम युवक की हत्या, बदमाशों ने पीठ और सीने पर चाकू से किए 12 वार, पूरी वारदात CCTV में हुई कैद

 

यूपी के लखनऊ में एक युवक की दिनदहाड़े 12 बार चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. बाजार में सबके सामने बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. फिर वहां से भाग गए. हालांकि, सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है. पुलिस उसे खंगाल रही है. शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दिनदहाड़े बीच बाजार में कुछ दबंगों ने एक युवक को 12 बार चाकू घोंपकर घायल कर दिया. फिर वहां से फरार हो गए. घायल युवक को तुंरत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. चाकूबाजी के घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

घटना लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र के भदेवा की है. यहां 25 साल से जैद अंसारी पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग निकले. उधर, घायल जैद मदद के लिए चीखता रहा. आस-पास के लोगों ने उसकी मदद की. उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया. साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी.

पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. उसमें आरोपी, जैद को बेरहमी से चाकू मारते दिखे हैं. हालांकि, अभी पता नहीं चल पाया है कि बदमाश कौन हैं और क्यों उन्होंने जैद को मार डाला. पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है. हादसे के वक्त घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *