फिरोजपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, कार में आग लगने से जिंदा जली 4 साल की बच्ची
लुधियानाः जिला फिरोजपुर में उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक चलती कार को अचानक आग लग गई, जिसमें एक 4 साल की बच्ची की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में आग लगने के कारण कार के दरवाजे जाम हो गए जिससे बच्ची बाहर नहीं निकल सकी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक बच्ची की पहचान तरनवीर पुत्र गुरजीत सिंह निवसी कलेर कलां फरीदकोट के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह निवासी गांव कलेर कलां जिला फरीदकोट पत्नी, तीन बेटियों और एक पुत्र के साथ स्विफ्ट कार में धर्मकोट जा रहे थे।
अचानक कार में कोई तकनीकी खराबी आ गई। कार को सड़क किनारे खड़ी कर गुरजीत सिंह खराबी देखने ही लगा कि अचानक एकदम से कार को आग लग गई। आग लगने के बाद आपाधापी में पत्नी दो बेटियों और बेटे के साथ कार से बाहर आ गई, लेकिन आगे वाली सीट पर बैठी तनवीर को बाहर नहीं निकाल पाए।
घटना की सूचना मिलते ही तलवंडी भाई की एसएचओ पुलिस कर्मचारी के साथ मौके पर जायजा लेने पहुंचे। बताया जा रहा है कि लोगों की मदद से आग को बुझाया गया लेकिन जब तक आग बुझाई गई तब तक बच्ची राख हो चुकी थी। बच्ची के कंकाल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस हादसे के बाद आस-पास के इलाके और गांव कलेर कलां में शोक की








Leave a Reply