फडणवीस के डिप्टी बनने पर उद्धव ठाकरे कसा तंज कहा; अमित शाह मान जाते तो भाजपा का आज सीएम होता..
Uddhav Thackeray News: उद्धव ठाकरे ने कहा कि एकनाथ शिंदे शिवेसना के मुख्यमंत्री नहीं हैं। यही नहीं मैं तो कहूंगा कि मतदाताओं को अधिकार होना चाहिए कि वह जरूरत पड़ने पर उन लोगों को वापस बुला सके।

इस तरह उद्धव ठाकरे ने इशारों में ही देवेंद्र फडणवीस के डिप्टी सीएम बनने पर तंज कस दिया। दरअसल 2019 में भाजपा और शिवसेना के बीच इसी बात पर मतभेद हो गए थे। तब शिवसेना का कहना था कि भाजपा ने उनसे ढाई-ढाई साल के सीएम का वादा किया था, जिस पर उसे अमल करना चाहिए। वहीं देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे ने ऐसे किसी भी वादे से इनकार किया था। अब इसी को लेकर शायद उद्धव ठाकरे ने तंज कसा है कि एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने से भाजपा को क्या मिल गया।
रातोंरात नहीं हुआ खेल, लंबे वक्त से थी प्लानिंग
यही नहीं एक बार फिर से मराठी कार्ड खेलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मैं प्रदेश की जनता और शिवसैनिकों से कहना चाहूंगा कि उनसे कभी गद्दारी नहीं करूंगा। आप लोगों से जो प्यार मिला है, उसे भुला नहीं सकता। सत्ता तो आती और जाती रहती है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों से हमने बात की, लेकिन वे माने नहीं। साफ है कि यह घटना रातों रात की नहीं थी बल्कि लंबे वक्त से यह खेल चल रहा था।’








Leave a Reply