पंजाब सरकार ने दी ट्रांसपोर्टर्स को बड़ी राहत: भगवंत मान का ऐलान, तीन महीने तक बिना पैनल्टी जमा करवा सकेंगे टैक्स
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ने ट्रांसपोर्टरों को बड़ी राहत दी है। शनिवार को सीएम भगवंत मान ने कहा कि जो ट्रांसपोर्टर कोरोना के चलते मोटर टैक्स नहीं भर सके थे, वे अब अगले 3 महीने तक बिना पेनल्टी या एरियर के टैक्स भर सकेंगे। सीएम ने कहा कि ट्रांसपोर्टर्स हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं, हम हर जरूरत के वक्त उनके साथ खड़े हैं। सरकार के इस एलान के बाद अब ट्रांसपोर्टर्स के पास टैक्स बकाया का भुगतान करने के लिए 25 अप्रैल से 24 जुलाई, 2022 तक का समय है।
Bhagwant Mann
@BhagwantMann
आज हम अपने ट्रांसपोर्टर साथियों से किया वादा पूरा कर रहे हैं करोना के कारण जो भी ट्रांसपोर्टर मोटर टैक्स नहीं भर पाए, अब वो अगले 3 महीने तक बिना पेनल्टी या एरियर बकाया टैक्स भर सकेंगे ट्रांसपोर्टर्स हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं, हम हर ज़रूरत के वक्त उनके साथ खड़े हैं
सीएम भगवंत मान ने कहा कि ट्रांसपोर्टर्स हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं, हम हर जरूरत के वक्त उनके साथ खड़े हैं।









Leave a Reply