
पंजाब में हुई अजब घटना, पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरों ने पकड़वाया जेई के घर से 42.61 लाख रुपए का कैश
फतेहगढ़ साहिबः हम तो डूबेंगे ही सनम साथ में तुम्हें भी ले डूबेंगे, जी हां आपने अक्सर ये कहावत कहीं न कहीं सुनी होगी। ऐसा ही एक मामला पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में उस वक्त सामने आया जब फतेहगढ़ साहिब की पुलिस ने लूट की योजना बनाते एक लुटेरा गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, वहीं लुटेरों से पूछताछ में एक ऐसा मामला भी सामने आए जिसे सुनकर खुद पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए और लुटेरों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक जेई के घर से करीब 42.61 हजार रुपए का नगदी बरामद की है। पुलिस ने लुटेरों सहित उक्त जेई पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार बुधवार को जिला फतेहगढ़ साहिब की पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक लूटपाट करने वाला गिरोह लूट की योजना बना रहा है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपितों को एक देसी पिस्टल 21 बोर, एक देसी रिवाल्वर 32 बोर व तीन देसी कट्टे 315 बोर सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों में एक पंचायती महकमे का मौजूदा सचिव भी शामिल है। जब पुलिस ने उक्त लुटेरा गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की तो सामने आया कि एक जेई के घर में भारी मात्रा में नकदी पड़ी है। जब पुलिस ने सर्च वारंट लेकर जेई के बनूड़ स्थित घर की तलाशी ली। जिस दौरान पुलिस को उसके घर से तहखाने से 42 लाख 61 हजार रुपये बरामद हुए। नकदी बरामदगी का मामला आमदन कर विभाग को सौंपा गया है और बाकी के आपराधिक मामले की जांच पुलिस कर रही है।
वहीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान भरपुर सिंह निवासी गांव उचा रिउना, मनदीप सिंह निवासी गांव वाजिदपुर, बहादुर सिंह निवासी गांव नलिनी, सहजप्रीत सिंह, हरमन सिंह और दलजीत सिंह निवासी गांव रेतगढ़ जिला संगरूर के रूप में हुई है।








Leave a Reply