पंजाब में स्पेशल टास्क फोर्स ने की आतंकियों की साजिश बेनकाब, गांव धनोए कलां में 5 किलो आरडीएक्स बरामद

पंजाब में स्पेशल टास्क फोर्स ने की आतंकियों की साजिश बेनकाब, गांव धनोए कलां में 5 किलो आरडीएक्स बरामद

Special Task Force exposed the conspiracy of terrorists in Punjab, 5 kg RDX recovered in village Dhanoa Kalan

पंजाब में स्पेशल टास्क फोर्स ने की आतंकियों की साजिश बेनकाब, गांव धनोए कलां में 5 किलो आरडीएक्स बरामद

 

अमृतसरः पंजाब में आगामी चुनावों के मद्देनजर सतर्क पुलिस ने आतंकियों की एक ओर साजिश को बेनकाब करते हुए भारत-पाक सीमा के निकटवर्ती गांव धनोए कलां में स्पेशल टास्क फोर्स ने 5 किलो आरडीएक्स बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोटक पंजाब को दहलाने के लिए प्रयोग किया जाना था। फिलहाल एसटीएफ के अफसर मौके पर मौजूद हैं और जांच कर रहे हैं।

जानकारी अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और खालिस्तानी आतंकियों ने उक्त आरडीएक्स को चुनाव के दौरान धमाके करने के लिए भेजा है। एसटीएफ के अधिकारी और लोकल पुलिस आरोपितों का सुराग जुटाने में लगी है, जिन्होंने आरडीएक्स की खेप उठाकर सुरक्षित ठिकाने लगानी थ। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट है और सीमा पर रहने वाले तस्करों की तलाश में जुटी है। उधर, चार संदिग्धों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि धनोए कला गांव के खेतों में आरडीएक्स छुपा कर रखा गया है। कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने आरडीएक्स के उक्त खेत को कब्जे में ले लिय। उल्लेखनीय है कि बार्डर के साथ जुड़े इलाके में सुरक्षा एजेंसी बीते 5 महीनों से ग्रेनेड, आरडीएक्स हथियार और हेरोइन लगातार बरामद कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *