पंजाब में राजनीतिक उठा- पटक जारी, सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के बाद जालंधर के एक दर्जन से अधिक पार्षद BJP में हुए शामिल

पंजाब में राजनीतिक उठा- पटक जारी, सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के बाद जालंधर के एक दर्जन से अधिक पार्षद BJP में हुए शामिल

 

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पंजाब में दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब जालंधर से एक दर्जन से ज्यादा पार्षद आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उक्त पार्षद जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के करीबी बताए जा रहे हैं। रिंकू ने चंडीगढ़ में पार्षदों को बीजेपी में शामिल करवाया।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज चंडीगढ़ में बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में सबसे चर्चित नाम कमलजीत सिंह भाटिया का है. उनके साथ सौरभ सेठ, कविता सेठ, विपन कुमार उर्फ ​​बब्बी चड्ढा, अमित सिंह संधा, मंजीत सिंह टीट, राधिका पाठक, करण पाठक, वरेश मिंटू, हरविंदर लाडा समेत अन्य नेता मौजूद हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी में शामिल होते ही रिंकू और अंगुराल ने शहर भर में अपने साथी नेताओं से बातचीत शुरू कर दी, जिसके बाद कल यानी शनिवार को हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। बीजेपी में शामिल होने वाले ज्यादातर पार्षद आप-कांग्रेस के पार्षद हैं, जिनका अपने इलाके में काफी प्रभाव है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *