पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसाः एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

You are currently viewing पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसाः एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Heartbreaking accident in Punjab: 4 people of same family died

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसाः एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

 

तरनतारनः कपूरथला में वीरवार सुबह उस समय दिल-दहला देने वाला दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब कपूरथला से फतेहाबाद मोटरसाइकिल पर आ रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि ट्रक फतेहाबाद से खडूर साहिब जा रहा था, जिसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी गोइंदवाल साहिब प्रीतइंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *