पंजाब में दिल दहलाने वाली वारदात; रोपड़ में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के 3 लोगों के शव घर से बरामद

पंजाब में दिल दहलाने वाली वारदात; रोपड़ में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के 3 लोगों के शव घर से बरामद

रोपड़ में ट्रिपल मर्डर. (Pic- News18)

रोपड़ में ट्रिपल मर्डर.

Punjab: पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों को तेजधार हथियारों से काटा गया है. शवों पर तेजधार हथियारों के गहरे निशान पाए गए हैं. घटना का पता तब चला जब कालोनी के लोगों को बदबू आने लगी.

चंडीगढ़. पंजाब में हत्या की वारदातों में इजाफा होता जा रहा है और विपक्षी दल लगातार आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इसी बीच रूपनगर (रोपड़) की पावर कॉलोनी में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है. पुलिस ने एक बंद घर से तीन लोगों के शव बरामद किए हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जिनकी हत्‍या हुई है, उनमें रिटायर्ड अध्यापक, उनकी पत्नी व डॉक्टर बेटी शामिल हैं.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों को तेजधार हथियारों से काटा गया है. शवों पर तेजधार हथियारों के गहरे निशान पाए गए हैं. घटना का पता तब चला जब कालोनी के लोगों को बदबू आने लगी. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर चरणप्रीत कौर का शव ड्राइंग रूम में जमीन पर पड़ा पाया. जबकि उनके पिता रिटायर अध्यापक हरचरण सिंह तथा माता परमजीत कौर के शव बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे.

इस घटना के बाद जांच कर रही पुलिस टीम ने पाया है कि इस परिवार का चौथा सदस्य  रिटायर अध्यापक हरचरण सिंह का बेटा प्रभजोत सिंह गायब बताया जा रहा है. पुलिस को अंदेशा है कि इस वारदात में उसका हाथ हो सकता है. हालांकि एक पहलू यह भी देखा जा रहा है कि तीन कत्ल करने के बाद प्रभजोत को आरोपियों ने किडनैप कर लिया हो. प्रभजोत का मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *