पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान लड़ेंगे धुरी सीट से चुनाव, पार्टी ने किया ऐलान

पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान लड़ेंगे धुरी सीट से चुनाव, पार्टी ने किया ऐलान

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के सीट को लेकर आज पार्टी ने घोषणा कर दी है. मान संगरूर जिले के धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

पंजाबः AAP के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान लड़ेंगे धुरी सीट से चुनाव, पार्टी ने किया ऐलान
  • भगवंत मान के चुनावी सीट पर लगी मुहर
  • AAP ने की सीट घोषणा
  • संगरूर जिले के धुरी सीट से लडेंगे चुनाव
  • AAP के सीएम पद के उम्मीदवार हैं मान

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान की विधानसभा सीट को लेकर पार्टी ने गुरुवार को घोषणा कर दी है. वह संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

राघव चड्ढा ने दी जानकारी

आप के पंजाब प्रभारी राघव चड्डा ने कहा कि पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के चुनावी सीट को लेकर पार्टी ने मुहर लगा दी है. वह संगरूर जिले की धुरी विधान सभा से चुनाव लड़ेंगे.

20 फरवरी को होने हैं पंजाब में चुनाव

बता दें कि पंजाब में विधानसभा के चुनाव 20 फरवरी को होने हैं. चुनाव आयोग ने सोमवार को इसका ऐलान किया. आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 117 सीटों में से 112 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. भगवंत मान संगरूर लोकसभा सीट से दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं. मान पार्टी के एकमात्र ऐसे सांसद हैं, जो दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतकर पहुंचे हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वो आम आदमी पार्टी के देशभर में अकेले नेता थे, जो दोबारा जीतकर लोकसभा पहुंचे.

संगरूर से सांसद हैं मान

मान को संगरूर लोकसभा सीट से जनता का भरपूर समर्थन मिलता रहा है, इसलिए संगरूर जिले की धुरी सीट से पार्टी मान को चुनावी मैदान में उतार सकती है. एक बड़े हास्य कलाकार रहे मान ने 2011 में राजनीति में आने का फैसला किया, जिसके 2012 में भगवंत मान ने पंजाब की लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2017 विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने जलालाबाद से टिकट दिया. हालांकि इस बार भी भगवंत मान सुखबीर सिंह बादल के सामने 18,500 वोट से चुनाव हार गए.  इस बीच मान ने 2019 के लोकसभा चुनाव में संगरूर सीट से जीत हासिल की.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *