पंजाब पुलिस का ऑपरेशन CASO शुरू: DGP गौरव यादव कर रहे हैं मुहिम की अगुवाई, कई जगह चेकिंग

चंडीगड़ ; पंजाब पुलिस की तरफ से अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पूरे राज्य में आज (बुधवार) को ऑपरेशन CASO चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन की अगुवाई खुद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव कर रहे हैं। वहीं, पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी भी फील्ड में उतरे हैं। यह ऑपरेशन सेफ नेबहुड की तर्ज पर चल रहा है। इस दौरान बस स्टैंड से लेकर उन सभी एरिया में चेकिंग की जा रही है।
राज्य में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इसी हफ्ते दशहरा है, जबकि 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव तय हैं। ऐसे में पुलिस किसी भी तरह की ढील बरतने के मूड़ में नहीं है। यह ऑपरेशन राज्य के सभी जिलों में चल रहा है। इसके लिए सारी स्ट्रैटजी तैयार की गई। इसमें 412 थानों की पुलिस शामिल है। करीब 8 हजार से अधिक मुलाजिम ऑपरेशन में शामिल किए गए है। इसके लिए सारा प्लान तैयार किया गया था। संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रहेगी।
पुलिस की तरफ से सभी जिलों में अपराधियों, ड्रग और नशा तस्करों की सूचियां बनाईं गई हैं। सूची में शामिल लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी तरह की मुहिम बॉर्डर एरिया में चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि हमारी कोशिश लोगों को राज्य में सुरक्षित माहौल देना है। इससे पहले करीब 7 बार CASO ऑपरेशन चलाया है। काफी मात्रा नशा, हथियार और अन्य सामान बरामद हुए है।








Leave a Reply