देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में आए 1 लाख 68 हजार नए मामले, जानलेवा वायरस ने ली 277 लोगों की जान
नई दिल्लीः देश में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रही है। वहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 277 लोगों की इस जानलेवा वायरस से जान चली गई है। वहीं अभी तक देश में 8 लाख 21 हजार 446 एक्टिव केस हैं और पॉजिटिविटी रेट 10.64 प्रतिशत पहुंच गई है। ओमिक्रॉन के 4 हजार 461 मामलों की पुष्टि हुई है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19,166 नए मामले सामने आए, 14,076 रिकवरी हुई और कोरोना से 17 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण दर बढ़कर (पॉजिटिविटी रेट) 25 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.60 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 19166 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, ये आंकड़ा रविवार से कम है और इसकी वजह ये है कि कल की तुलना में 20008 टेस्ट कम किए गए, इसलिए 3585 केस कम दिख रहा है। जबकि पॉजिटिविटी रेट देखें तो रविवार से ज्यादा हैं। रविवार के हेल्थ बुलेटिन में पॉजिटिविटी रेट 23.53% था जो सोमवार को बढ़कर 25 प्रतिशत हो गया है
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के अभी 65,806 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना के अबतक कुल 15,68,896 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दिल्ली में अबतक कुल 14,77,913 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से मौत के आंकड़ों की बात करें तो अबतक कुल 25,177 लोगों की मौत हो चुकी है।








Leave a Reply