देश भर में 24 घंटों के दौरान आए 2 लाख 38 हजार से ज्यादा नए कोरोना मामले, 310 लोगों ने गंवाई जान

देश भर में 24 घंटों के दौरान आए 2 लाख 38 हजार से ज्यादा नए कोरोना मामले, 310 लोगों ने गंवाई जान

More than 2 lakh 38 thousand new corona cases came across the country during 24 hours, 310 people lost their lives

देश भर में 24 घंटों के दौरान आए 2 लाख 38 हजार से ज्यादा नए कोरोना मामले, 310 लोगों ने गंवाई जान

 

नई दिल्लीः देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच एक बार फिर से कोरोना केसों में कुछ राहत देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में देश भर में 2 लाख 38 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस जानलेवा वायरस के कारण 310 लोगों की जान चली गई है। वहीं अब तक 1 लाख 57 हजार 421 मरीज ठीक हुए हैं। अभी देश में 17 लाख 36 हजार 628 एक्टिव केस हैं और पॉजिटिविटी रेट 14.43 प्रतिशत पहुंच गई है। अब तक 8.31 प्रतिशत ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं।

सोमवार 17 जनवरी के मुकाबले 20 हजार 71 मामले कम आए हैं जबकि ओमिक्रॉन के केस 8.31 प्रतिशत बढ़ गए हैं। दिल्ली में सोमवार को कोविड​-19 के 12,527 नए मामले सामने आए तथा इस बीमारी के कारण 24 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 27.99 प्रतिशत रही। हालांकि, संक्रमण का पता लगाने के लिए एक दिन पहले सिर्फ 44,762 नमूनों की जांच की गई। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को संक्रमण के 18,286 मामले आए थे तथा और महामारी से 28 और लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण दर कल 30.64 प्रतिशत से घटकर 27.87 प्रतिशत हो गई थी।

वहीं मुंबई में भी रविवार को कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई। यहां बीते दिन 7 हजार 895 नए मामले सामने आए और 11 मरीजों की मौत हुई। जबकि शनिवार को यहां 10 हजार 661 नए मामले सामने आए थे। वहीं मुंबई में 57,534 टेस्ट के साथ दैनिक सकारात्मकता दर गिरकर 13 प्रतिशत हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि शहर में कोरोना पीक पर है और अब मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *