देश के कई हिस्सों में दिखा सूर्यग्रहण,बंद रहे सभी मंदिरों के कपाट
जालंधर -2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज शुरू हो गया है। देश में सबसे पहले इसे अमृतसर में शाम 4.19 बजे से देखा गया। ज्यादातर जगह ग्रहण सूर्यास्त के साथ ही खत्म होगा। लखनऊ, जालंधर, कुरुक्षेत्र, अमृतसर, श्रीनगर, जम्मू, वृंदावन, दिल्ली NCR समेत देश के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण देखा जा रहा है। 27 साल बाद दिवाली के बाद आंशिक सूर्य ग्रहण लगा।
![]()
यह सूर्य ग्रहण भारत में 30 प्रतिशत जबकि रूस और चीन में यह 80 प्रतिशत सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले का होता है। सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ नियमों का पालन करना होता है। गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।









Leave a Reply