देश की सबसे बड़ी Automobile कंपनी ने कर ली तैयारी,महंगी होगी शान की सवारी, गाड़ियों के दाम बढ़ाने का किया ऐलान

 देश की सबसे बड़ी Automobile कंपनी ने कर ली तैयारी,महंगी होगी शान की सवारी, गाड़ियों के दाम बढ़ाने का किया ऐलान

नई दिल्ली : अप्रैल महीने से नई कार की सवारी आपके लिए महंगी होने जा रही है। पैसेंजर कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2023 से कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि महंगाई में बढ़ोतरी और रेग्युलेटरी नियमों का अनुपालन करने के चलते कंपनी के लिए लागत में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिसके चलते कंपनी ने अप्रैल 2023 से गाड़ियों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में बढ़ोतरी किस तारीख से होगी और कितनी होगी कंपनी ने इसका अभी खुलासा नहीं किया है।

बता दें कि 1 अप्रैल 2023 से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए नया एमिशन नॉर्म्स लागू होने जा रहा है। इसके तहत बीएस 6 स्टेज 2 के नियमों को पूरा नहीं करने वाली गाड़ियों की सेल्स को बंद कर दिया जाएगा। नए नियमों के तहत ऐसे ऑटोमोबाइल कंपनियों के लगाने होंगे जो फ्यूल एफिशिएंट होगा और जिससे CO2 उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *