दिल दहलाने वाली वारदात: गुरुद्वारा कमेटी के फंड हड़पने के आरोपी ने गोली मारकर की आत्महत्या
मोगा -गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में बुधवार सुबह पूर्व सचिव जंग सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले जंग सिंह ने गुरुद्वारा साहब कमेटी का फंड डकारने का आरोप लगाने वाले पर 4 फायर किए, लेकिन वह बच गया। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। इस मामले में सुसाइड नोट और बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जंग सिंह गुरुद्वारा साहब कमेटी का पूर्व सचिव था। उस पर गुरुद्वारा साहिब कमेटी के 7 लाख रुपए फंड खाने का आरोप लगाया गया था। आरोपों के चलते वह दुखी था। साथ ही आरोप लगाने वाले बार-बार उसे परेशान कर रहे थे।
आज सुबह उसने परेशान होकर आरोप लगाने वाले एक व्यक्ति पर पहले 4 फायर झोंक दिए। जब वह बच गया तो जंग सिंह ने ट्रक के पीछे जाकर स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।









Leave a Reply