डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; अमृतपाल सिंह और उसके साथियों की मदद करने का लगा आरोप
डिब्रूगढ़ – असम से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के अधीक्षक निपेन दास को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। विपन दास पर कट्टरपंथी संगठन वारिस पंजाब दे से संबंधित अमृतपाल सिंह और उसके साथियों की मदद करने का आरोप लगा है। दरअसल कुछ दिन पहले इन कौदियों के पास से स्मार्टफोन, स्पाईकैम समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए थे।
गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए डिब्रूगढ़ जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सिजल अग्रवाल ने कहा कि डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के अधीक्षक निपेन दास को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13 (1) बी और असम जेल अधिनियम की धारा 75 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले असम की डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने 17 फरवरी को खुलासा किया था कि बहुत से अवैध गैजेट्स को डिब्रूगढ़ जेल के एनएसए सेल से बरामद किया गया है। इन गैजेट्स में स्पाई कैम, स्मार्टफोन, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ आदि शामिल हैं। वारिस डे पंजाब चीफ अमृतपाल और उसके सहयोगियों को इसी जेल में रखा गया है।









Leave a Reply