ज्ञानवापी परिसर में  शिवलिंग की पूजा की अनुमति मांगने वाली याचिका पर सुनवाई को SC तैयार 

ज्ञानवापी परिसर में  शिवलिंग की पूजा की अनुमति मांगने वाली याचिका पर सुनवाई को SC तैयार

Gyanvapi Case Hearing सुप्रीम कोर्ट ने आज 21 जुलाई को अन्य याचिकाओं के साथ ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग की पूजा की मांग वाली याचिका पर भी सुनवाई करने की सहमति दी है। बता दें कि याचिका में शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराए जाने की भी मांग की गई है।

ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की पूजा की अनुमति मांगने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सहमति दे दी है। आज कोर्ट की ओर से कहा गया है कि आगामी 21 जुलाई को मामले में सुनवाई की जाएगी। बता दें कि  वकील विष्णु जैन ने आज सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में शीघ्र सुनवाई की मांग की थी।

कोर्ट ने कहा, ’21 जुलाई को अन्य याचिकाओं के साथ इस याचिका पर भी सुनवाई की जाएगी।’ बता दें कि  याचिका में शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराए जाने की भी मांग की गई है।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *