जेब पर बोझ बड़ा; पंजाब में पनीर 19 और ब्रांडेड आटा 15 रुपये हुआ महंगा,अब से पैकिंग वाले दिनचर्या के खाद्य उत्पादाें में 5% इजाफा
GST Rate Hike पंजाब के लाेगाें काे महंगाई का बड़ा झटका लगा है। लाेगाें का कहना है कि दिनचर्या की मूलभूत चीजों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। नए जीएसटी रेट से दामाें में और इजाफा हाेना शुरू हाे गया है।
पंजाब में पैकिंग वाले उत्पाद खरीदने के लिए अब आपको अधिक भुगतान करना होगा। जी हां, अब 5 प्रतिशत जीएसटी भी आपको पैकिंग वाले उत्पादों के लिए भरनी होगी। ऐसे में पैकिंग और सेल्फ सर्विस रिटेल स्टोर कांसेप्ट में खरीदारी करने वालों को राशन के अहम उत्पाद महंगे होने से पहले की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक भुगतान करना पड़ सकता है।
गाैरतलब है कि अब आटा, दालें, दहीं एवं पनीर सहित घरेलू इस्तेमाल के खाध उत्पादों में अगर आप पैकिंग किया गया मटीरियल खरीदते हैं, तो इसके लिए 5 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा। कारोबारियों का कहना है कि ब्रांडेड पर 5 प्रतिशत जीएसटी भले ही लगा दिया जाता। लेकिन कई बार दुकानों पर दालों को साफ कर पैक कर रखा जाता है कि ग्राहक के आने पर इसे पैक न किया जाए।
अब हर पैकिंग पर 5 प्रतिशत जीएसटी से आम आदमी के लिए यह एक बड़ी परेशानी बन जाएगा और सेल्फ स्टोर चलाने वालों के लिए अब यह एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि अब अधिकतर स्टोर सेल्फ स्टोर कांसैप्ट पर चल रहे हैं। यहां पैकिंग कर ही उत्पाद बेचे जाते हैं।
वहीं ग्राहकों का कहना है कि पहले ही महंगाई है और बाजार के हालात खराब हैं, ऐसे में इस पर पुर्नविचार करना चाहिए। पैकिंग उत्पादों के दामों में 5 प्रतिशत के इजाफे से आपके रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। क्योंकि इसके दायरे में रोजाना इस्तेमाल होने वाले आटा, दाल, दूध, पनीर भी आ जाएंगे।








Leave a Reply