जालंधर POLICE के हाथ आया गैंगस्टर विक्की गोंडर का गुर्गा चिंटू : 5 पिस्टल-4 मैगजीन बरामद

जालंधर POLICE के हाथ आया गैंगस्टर विक्की गोंडर का गुर्गा चिंटू : 5 पिस्टल-4 मैगजीन बरामद

 

MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर में पुलिस ने विक्की गोंडर गैंग के प्रमुख गुर्गे नवीन सैनी उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 5 पिस्टल, चार मैगजीन और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस चिंटू को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। उससे पूछताछ होगी कि वह वेपन कहां से लेकर आए थे और किसको देने थे।

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध पर चल रही कार्रवाई के तहत चिंटू को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि चिंटू 9 माह से फरार चल रहा था। जालंधर सिटी पुलिस काफी समय से आरोपी का पीछा कर रही थी। बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसको जालंधर सिटी से गिरफ्तार किया। जल्द इसे लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा प्रेसवार्ता कर जानकारी सांझा करेगें।

DGP द्वारा ट्वीट कर मामले की जानकारी सांझा की गई।
DGP द्वारा ट्वीट कर मामले की जानकारी सांझा की गई।

विक्की गौंडर गैंग के साथी नवीन सैनी उर्फ चिंटू गैंग की अहम कड़ी है। वह गैंग के लिए हथियार तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी का सारा नेटवर्क हैंडल करता था। साथ ही अभी तक की जांच में पता चला है कि चिंटू के खिलाफ हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य जैसे कई जघन्य क्राइम केस दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से जालंधर सिटी पुलिस की पूछताछ जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *