तबादले: जालंधर रेंज में पुलिस अफसरों के बड़े स्तर पर तबादले, इंस्पेक्टर से लेकर एएसआई तक 26 अधिकारी बदले
जालंधरः जालंधर रेंज के अंतर्गत आते होशियारपुर, जालंधऱ और कपूरथला में पुलिस विभाग ने बड़ा उल्टफेर करते हुए करीब 26 अधिकारियों के तबादले करते हुए इसकी सूची जारी कर दी है। जिसके तहत जालंधर रेंज में होशियारपुर, जालंधर और कपूरथला जिले आते हैं। इन तीनों जिलों के विभिन्न शाखाओं के साथ-साथ थानों में काम करने वाले 26 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
आईजी जालंधर रेंज के ऑफिस से जारी आदेशों के अनुसार, होशियारपुर, जालंधर और कपूरथला जिलों के इंस्पेक्टर से लेकर एएसआई तक बदल दिए गए हैं। इनमें से अधिकतर को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है। आदेशों में विशेष तौर पर बताया गया है कि सभी के तबादले तरस के आधार पर पर किए हैं।तबादले एनजीओ रैंक के उन अधिकारियों के हैं, जिन्होंने किसी घरेलू समस्या के कारण अपना तबादला अपने घर के पास या फिर अपने ही जिले में अपने घर के पास मांगा था। यह सारे तबादले देहाती क्षेत्रों में किए गए हैं।
बता दें कि इससे पहले जालंधर जिले में थानों के एसएचओ से लेकर एएसआई रैंक तक के 95 अधिकारियों के तबादले किए गए थे। जिले में थानों के साथ-साथ पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं में फेरबदल किया गया था। दफ्तरों से लेकर थानों तक में सालों से अंगद के पांव की तरह जमे बैठे पुलिस अधिकारियों को बदल दिया गया था।








Leave a Reply