जालंधर में सीआईए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, रेड के दौरान रशियन लड़की गिरफ्तार
जालंधरः महानगर में सीआईए स्टाफ की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने एक फ्लैट में रेड करके एशियाई लड़की को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की गई लड़की मूल रूप से रशिया की रहने वाली है और इसका पांच साल पहले वीजा खत्म हो गया था। इसके बाद वह अपने देश जाने की बजाय यहीं पर जाली दस्तावेज बनवा कर रह रही थी। सीआईए स्टाफ द्वारा पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह अवैध रूप से पहले दिल्ली में रह रही थी उसके बाद वह पिछले साल जालंधर में शिफ्ट हो गई थी और यहां रह कर स्पा सेंटर आदि में भी काम कर रही थी।
गिरफ्तार की गई रशियन लड़की की गतिविधियां भी संदिग्ध पाई गई हैं। उसका एक बैंक खाता भी पुलिस ने पकड़ा है जिसे उसने भारत देश के फर्जी दस्तावेज बनाकर खुलवाया था। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शहर में भी उसके साथ कुछ लोग संपर्क में थे और अक्सर इस रशियन लड़की का जम्मू कश्मीर में आना जाना लगता रहता था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ी गई रशियन लड़की इनेलो का वीजा 2017 में खत्म हो गया था। वीजा खत्म होने के बाद इनेलो ने ना तो अपने रूस के दूतावास के साथ संपर्क किया और ना ही किसी थाने में अपने बारे में कोई सूचना दी।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जालंधर हाईट्स में फ्लैट के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। फ्लैट के मालिक से भी दस्तावेज मांगे जाएंगे कि किन सबूतों को आधार पर उसने एक विदेशी मूल की लड़की को अपना फ्लैट किराए पर दिया था। उस एजेंट के बारे में भी पुलिस को पता चल गया है जिसने विदेशी लड़की को जालंधर हाईट्स में फ्लैट किराए पर बतौर पेइंग गेस्ट दिलाया था।








Leave a Reply