जालंधर में अपराधियों के हौंसले बुलंद; दिन दहाड़े व्यस्त मार्ग पर स्थित Imperial Medical Hall में हजारों की लूट

जालंधर में अपराधियों के हौंसले बुलंद; दिन दहाड़े व्यस्त मार्ग पर स्थित Imperial Medical Hall में हजारों की लूट

जालंधर : महानगर में आए दिन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो रहे हैं कि अब कंपनी बाग चौंक के पास तेजधार हथियार के बल पर दिन दहाड़े Imperial Medical Hall में लूट का मामला सामने आया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित नरेश ने बताया दो युवक दुकान पर आए थे। इस दौरान बाहर पर एक किरपाण हाथ में लेकर खड़ा था। पीड़ित ने कहा कि लुटेरे दुकान से 45 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए।लुटेरे स्पलेंडर बाइक पर आए थे। उस दौरान दुकान में ग्राहक ज्यादा नहीं थे। पीड़ित नरेश के अनुसार एक व्यक्ति ने उसे कहा कि उसके पास पिस्तौल मौजूद है, उसे पिस्तौल चलाने पर वह मजबूर ना करे। इस दौरान हाथ में तेजधार हथियार लिए दूसरे व्यक्ति के गले से नगदी निकाल ली। और लेकर लुटेरे फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है।हैरानी वाली बात यह है कि सबसे भीड़ भाड़ बाजार में दिन दहाड़े लूट की वारदात होना जिला पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी पर बड़े सवाल खड़े है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *