जालंधर: मिन्नी स्टूडियो के मालिक सतपाल सेतिया जी का हुआ देहांत ; कल होगा संस्कार

 जालंधर: मिन्नी स्टूडियो के मालिक सतपाल सेतिया जी का हुआ देहांत ; कल होगा संस्कार

MBD WEB  NEWS जालन्धर (सुमेश शर्मा) मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगो को बड़े ही दुखी हृदय से सूचित किया जाता है कि हमारे आदरणीय श्री सतपाल सेतिया जी (Minni Digital Studio) का स्वर्गवास हो गया है वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार 26 फरवरी दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे हरनामदासपुरा श्मशान घाट, जालंधर में किया जायेगा। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारे श्री सतपाल सेतिया जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा परिवार व डिजिटल मीडिया एसोसिएशन उनके परिवार के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *