• HOME
  • JALANDHAR
  • PUNJAB
  • POLITICAL
  • NATIONAL
  • WORLD
  • CRIME
  • HEALTH
  • EDUCATION
  • SPIRITUAL
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
top-side
  • HOME
  • JALANDHAR
  • PUNJAB
  • POLITICAL
  • NATIONAL
  • WORLD
  • CRIME
  • HEALTH
  • EDUCATION
  • SPIRITUAL
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
top-side

MBD WEB NEWS

    • Contact Us
    • Layout
    • MBD WEB NEWS
    • Sample Page

जालंधर प्रशासन ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा कार्यक्रम मनाने की तैयारी शुरू की

Written by

Sumesh Sharma

in

NATIONAL

 जालंधर प्रशासन ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा कार्यक्रम मनाने की तैयारी शुरू की

 

जालंधर (एस शर्मा ): देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के संबंध में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अधीन 13 से 15 अगस्त तक केंद्र सरकार द्वारा देश के हर घर में तिरंगा लहराने की तैयारी की गई है। डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि हर घर, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, दुकानों आदि पर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम अधीन 25 लाख अलग-अलग आकार के झंडे सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे है और 5 लाख तिरंगे स्वै-सहायता सम़ूह की तरफ से तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्यों जिलों में तिरंगो की बाँट जालंधर और बठिंडा से की जाएंगी।उन्होंने आगे बताया कि जिले को पीएसआरएलएम योजना के अधीन 20 हजार झंडे बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को जल्द ही सभी प्रबंध प़ूरा करने के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लक्ष्य के अनुसार जिले को मिले तिरंगे राशन की दुकानों, बैंकों, डाकघरों, वेरका बिक्री केंद्रों, शिक्षण संस्थानों के माध्यम से बेचे जाएगे। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि झंडों की बिक्री के बाद एकत्रित राशि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित खाते में जमा की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रबंधों और सौंपे गए कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा ताकि कार्यक्रम को उचित ढंग से लागू किया जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सरकार की इस पहल का उदेशय लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

अधिकारियों को तिरंगे झंडे को तैयार करने, स्टोर करने और बेचने के दौरान राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को पूरी तरह से बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा, डीसीपी नरेश डोगरा, एसडीएम लाल विश्वास सहित अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जालंधर प्रशासन ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा कार्यक्रम मनाने की तैयारी शुरू की
←केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ,दो बैंकों के लिए आया बड़ा अपडेट, पैसों से जुड़ा है पूरा मामला..
बिग ब्रेकिंग, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आखिरी शूटर दीपक मुंडी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें कहां से हुआ गिरफ्तार→

Comments

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts

  • दर्दनाक हादसा : फिरोजपुर में बोलेरो पिकअप और कैंटर के बीच भीषण टक्कर; 10 की मौत-5 गंभीर घायल

    January 31, 2025
  • बजट 2025 में सरकार पेट्रोल-डीजल समेत क्या-क्या कर सकती है सस्ता, इनकम टैक्स में भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

    January 31, 2025
  • बिगड़े बोल; सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को कहा ‘Poor Lady’, अभिभाषण को राहुल गांधी ने बताया बोरिंग

    January 31, 2025
  • सैनी सरकार को अनिल विज ने दिखाए तेवर, डीसी को हटाया; मंत्री बोले- हेलिकॉप्टर पर ही रहते हैं CM

    January 31, 2025

MBD WEB NEWS

The complete News Portal

  • Blog
  • About
  • FAQs
  • Authors
  • Events
  • Shop
  • Patterns
  • Themes

Twenty Twenty-Five

Designed with WordPress

Copyright © 2026 MBD WEB NEWS | Developed by Parth Multisolutions +91 95923 06823