जालंधर पुलिस थानों में भारी फेरबदल, अजैब सिंह बने थाना रामामंडी के एसएचओ, डिवीजन 8 सहित कैंट और सदर इलाके के प्रभारी भी बदले

You are currently viewing जालंधर पुलिस थानों में भारी फेरबदल, अजैब सिंह बने थाना रामामंडी के एसएचओ, डिवीजन 8 सहित कैंट और सदर इलाके के प्रभारी भी बदले

Huge reshuffle in Jalandhar police stations, Ajaib Singh became SHO of Police Station Ramamandi, in-charge of Cantt and Sadar area including Division 8 also changed

जालंधर पुलिस थानों में भारी फेरबदल, अजैब सिंह बने थाना रामामंडी के एसएचओ, डिवीजन 8 सहित कैंट और सदर इलाके के प्रभारी भी बदले

 

 

जालंधरः पुलिस कमिश्नर ने बुधवार को जालंधर के पुलिस थानों में भारी फेरबदल करते हुए थाना रामामंडी सहित डिवीजन नं. 8, कैंट और सदर थाने के प्रभारियों का तबादला किया है। जिसके तहत चार थाना प्रभारियों का पुलिस लाइन में ट्रांसफर किया गया है, जबकि पुलिस लाइन में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को थानों का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस कमिश्नर ने जिन 4 थानों के प्रभारी बदले हैं, उनमें पुलिस थाना जालंधर कैंट, सदर, रामामंडी और पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर के प्रभारी अजैब सिंह को रामामंडी में एसएचओ लगाया गया है, इससे पहले वहां तैनात नवदीप सिंह को पुलिस लाइन में भेजा गया है। जबकि पीसीआर स्क्वायड देख रहे सुखबीर सिंह को थाना सदर का प्रभारी लगाया गया है। पुलिस लाइन से भूषण कुमार को पीसीआर स्क्वायड जोन-2 का प्रभार सौंपा गया है। वहीं जालंधर कैंट थाना प्रभारी राकेश कुमार को पुलिस लाइन में भेजा गया है, उनके स्थान पर नई जिम्मेदारी पुलिस थाना रामामंडी के प्रभारी बलजिंदर सिंह को सौंपी गई है।

पु्लिस थान डिवीजन नंबर 8 के प्रभारी कुलदीप सिंह को तबदील करके पुलिस लाइन में भेजा गया है, जबकि रामामंडी के पुराने प्रभारी नवदीप सिंह जिनका तबादला पुलिस लाइन में कर दिया गया था उन्हें अब पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरशरण सिंह संधू ने अपने आदेश में कहा है कि जो थाना प्रभारी इधर से उधर किए गए हैं वह सभी प्रशासनिक स्तर पर बदले गए हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *