जालंधर के मशहूर चड्डा मोबाईल हाऊस पर जीएसटी विभाग ने मारा छापा… पढ़ें पुरी खबर
जालंधर: महानगर में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सबसे व्यस्त इलाके फगवाड़ा गेट में स्थित मशहूर मोबाइल हाऊस चड्ढा मोबाइल पर बुधवार को जीएसटी की रेड पड़ी है। जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने दुकान और उनके निवास पर भी छापामारी कर रही है, वहीं दुकान में पड़ा स्टॉक और दस्तावेज चैक किए जा रहे हैं।
जानकारी अनुसार जालंधर के फगवाड़ा गेट में स्थित मशहूर चड्डा मोबाईल हाऊस पर जी.एस.टी. विभाग की रेड हुई है। जी.एस.टी. विभाग के अधिकारियों की टीम ने दुकान में सर्च शुरू कर दी है। आज दोपहर के समय जी.एस.टी. विभाग के अधिकारियों की टीम ने अचानक चड्डा मोबाइल हाऊस के फगवाड़ा गेट पर स्थित शोरूम तथा उनके आदर्श नगर स्थित निवास पर छापेमारी की है।
फिलहाल अधिकारिक तौर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा कुछ नहीं कहा जा रहा। पता चला है कि जी.एस.टी. विभाग के ए.ई.टी.सी. जालंधर-1 अमन गुप्ता के नेतृत्व में रेड की गई है।विभागीय अधिकारियों ने चड्डा मोबाईल हाऊस के शोरूम और निवास पर सर्च किए जाने की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि रेड कम्पलीट होने के पश्चात ही अधिकारिक तौर पर कुछ कह सकेंगे।बता दें कि चड्डा मोबाइल हाऊस पिछले समय से लगातार विवादों में रहे हैं। शोरूम पर नियमों के विपरीत बोर्ड लगाने को लेकर नगर निगम अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की गई।








Leave a Reply