जालंधर के नए DC हिमांशु अग्रवाल ने पदभार संभाला 

 जालंधर के नए DC हिमांशु अग्रवाल ने पदभार संभाला

 

जालंधर  – गुरदासपुर से स्थानांतरित होकर जालंधर आए आईएएस डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताैर डीसी पदभार संभाल लिया। उन्हें सबसे पहले गार्ड आफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर डिप्टी कमिश्नर का स्वागत किया। इस दौरान डीसी हिमांशु अग्रवाल ने अपने पिता व ससुर के पांव छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों में संजीव कुमार, जय इन्द्र सिह, विनय व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Dc हिमांशु अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार युवाओं को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। चुनावों को लेकर जिले की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बनाए रखने की कोशिश की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *