जानें क्यों खाली करवाया गया लखनऊ एयरपोर्ट के पास 1.5 किलोमीटर का ऐरिया , 2 कर्मचारी हुए बेहोश 

जानें क्यों खाली करवाया गया लखनऊ एयरपोर्ट के पास 1.5 किलोमीटर का ऐरिया , 2 कर्मचारी हुए बेहोश

 

 

लखनऊ : शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल पर एक बड़ी घटना हुई, जब कैंसर का रेडियो एक्टिव मटेरियल लीक हो गया। घटना के दौरान सुरक्षा उपकरणों का अलार्म बजते ही हड़कंप मच गया। तत्परता से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को सूचित किया गया, जिसके बाद एरिया को तुरंत खाली कराया गया। 2 कर्मचारी बेहोश हो गए। 1.5 किमी का एरिया खाली कराया गया। लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, एक फ्लाइट लखनऊ से गुवाहाटी के लिए रवाना होने वाली थी, जब टर्मिनल 3 पर स्कैनिंग के दौरान मशीन ने बीप किया। कैंसर रोधी दवाओं का लकड़ी के बॉक्स में पैक किया गया था, जिसमें रेडियो एक्टिव तत्व का इस्तेमाल होता है। स्कैनिंग के दौरान रेडियो एक्टिव मटेरियल के लीक होने का पता चला, जिससे अलार्म बज उठा।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को बुलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर एरिया को खाली करवा दिया गया और प्रभावित लोगों को वहीं रोक लिया गया। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *