जानें किस जगह पराली के धुएं ने लील लिया हंसता-खेलता परिवार, सड़क हादसे में बाप-बेटे और दादी की मौत

जानें किस जगह पराली के धुएं ने लील लिया हंसता-खेलता परिवार, सड़क हादसे में बाप-बेटे और दादी की मौत

 

अमृतसर : अमृतसर जिले के मेहता चौक के पास खब्बे राजपूतां गांव में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे का कारण सड़क के दोनों तरफ नाड़ को आग लगाना और धुएं में कुछ दिखाई नहीं देना माना जा रहा है। हादसे में मरने वाले लोगों में पांच साल का बच्चा, उसका पिता और दादी शामिल है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मरने वालों की पहचान करवाई जा रही है।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह खब्बे राजपूतां गांव के बाहर खेतों में कुछ लोगों ने पराली को आग लगा रखी थी। सड़क के दोनों तरफ खेत में आग और धुआं होने के कारण बाइक सवार आगे कुछ भी नहीं देख सका। धुएं में सबसे पहले किसी कैंटर ने बाइक चालक को पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। इसके बाद कई वाहन बाइक सवार, उसकी मां और बेटे के ऊपर से निकलते गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *