जानिए किस एयरपोर्ट पर लड़कियों ने की गुंडागर्दी, पैसे मांगने पर ड्राइवर को घेरकर बुरी तरह बेल्ट से पीटा; फाड़ डाले कपड़े

जानिए किस एयरपोर्ट पर लड़कियों ने की गुंडागर्दी, पैसे मांगने पर ड्राइवर को घेरकर बुरी तरह बेल्ट से पीटा; फाड़ डाले कपड़े

Raipur Airport Girls Video: आप देख सकते हैं कि लड़कियों ने शख्स की पिटाई के दौरान कपड़े भी फाड़ दिए। शख्स का नाम दिनेश गुप्ता बताया जा रहा है। दिनेश गुप्ता ने लड़कियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट (Raipur Airport) के बाहर ट्रैवेल्स में काम करने वाली लड़कियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। रविवार की शाम कुछ लड़कियों ने एक शख्स की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि यह शख्स टैक्सी ड्राइवर है, जो काम के बदले अपने पैसे मांगने आया था। इसके बाद लड़कियों ने उसे बुरी तरह से पीटा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां उस शख्स को जमकर लात-घूसों से पीट रही हैं। शख्स का आरोप है कि लड़कियों ने उसे बेल्ट से भी पीटा और उसके ऊपर मिर्च स्प्रे किया। आप देख सकते हैं कि लड़कियों ने शख्स की पिटाई के दौरान कपड़े भी फाड़ दिए। शख्स का नाम दिनेश गुप्ता बताया जा रहा है। दिनेश गुप्ता ने लड़कियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई

वीडियो-

 

पुलिस ने बताया कि दिनेश गुप्ता के साथ मारपीट करने वाली लड़कियां राहुल ट्रैवेल्स में काम करती हैं। दिनेश गुप्ता पहले उसी ट्रैवेल्स में काम करता था। उसने डेढ़ महीने पहले ही वहां से काम छोड़ा था। दिनेश का कहना है कि वह रविवार को ट्रैवेल्स में अपने बकाया पैसे का हिसाब करने गया था। इसके बाद ट्रैवेल्स में काम करने वाली लड़कियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस का कहना है कि ट्रैवल संचालक का नंबर मांगने को लेकर विवाद हुआ था। जब लड़कियों ने कहा कि उन्हें नंबर देने की इजाजत नहीं तो विवाद काफी बढ़ गया था

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *