चुनाव प्रचार के बीच फुर्सत निकाल कर पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश की सुंदरता को कैमरे में यूं किया कैद

चुनाव प्रचार के बीच फुर्सत निकाल कर पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश की सुंदरता को कैमरे में यूं किया कैद

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता की तस्वीरें खींची। इस वीडियो को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

कैमरे से फोटो लेते पीएम मोदी  - India TV Hindi
शिमलाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में चुनावी दौरे पर थे। चुनावी भागदौड़ के बीच पीएम मोदी ने पहाड़ पर जाकर हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता की फोटो खींची। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने बताया कि व्यस्त चुनाव प्रचार के बीच मैं सुंदर प्राकृतिक दृश्यों की कुछ झलकियां कैमरे में कैद करने से खुद को नहीं रोक सका। यहां हिमाचल में होने से यहां की मेरी पिछली यात्राओं की कई यादें ताजा हो गईं। इस राज्य से मेरा रिश्ता बहुत मजबूत है। हिमाचल प्रदेश दर्शनीय है।
 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *