चिल्लाता रहा 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसा बच्चा,मम्मी मुझे बचाओ…

 चिल्लाता रहा 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसा बच्चा,मम्मी मुझे बचाओ…

Noida Lift CCTV Video: ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के टावर एस की लिफ्ट में हाल ही में सामने आई एक घटना ने लोगों के रोंगटे खड़े दिए. दरअसल जो लोग अपने छोटे बच्चों को अकेले लिफ्ट से भेज देते हैं उन पैरेंट्स को ये खबर ध्यान से पढ़नी चाहिए.

'मम्मी मुझे बाहर निकालो...', चिल्लाता रहा 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसा बच्चा; CCTV में दिखी बेबसी

जब कोई बच्चा बिना बताए कहीं चला जाता है. या काफी देर तक आस-पास नहीं दिखता तो मां-बाप की परेशानी बढ़ जाती है. ऐसा ही एक मामला नोएडा की लिफ्ट में सामने आया जहां एक बच्चा लिफ्ट में 45 मिनट फंसा रहा. उसे ढूंढने में जहां उसके पैरेंट्स परेशान हुए वहीं बच्चे के मिलने के बाद उसके लिफ्ट में फंसे होने और उस दौरान उसकी परेशानी और तड़प देखकर उसकी मां की आंखों में आंसू आ गए.

लिफ्ट में बंद रहा 11 साल का मासूम

पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी की लिफ्ट में फंसे बच्चे के परिजनों और सोसाइटी के बाकी लोगों का कहना है कि बिल्डर लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है. लिफ्ट में फंसा बच्चा अलार्म बजा रहा था, लेकिन सुरक्षाकर्मी फायर अलार्म समझकर अनदेखी करते रहे. इस घटना की सीसीटीवी फुटेज जिसने भी देखी वो सहम गया.

सहम गया है बच्चा

वहीं मां-बाप का कहना है कि अब उनका बेटा लिफ्ट में जाने से डर रहा है. उस खौफनाक घटना का जिक्र करते हुए बच्चे ने  कि उस दौरान वह ये सोच रहा था कि बाहर निकल पाएगा या नहीं और कैसे निकलेगा. पुलिस की जांच में पता चला है कि बच्चा पिछले हफ्ते रात 10:43 बजे लिफ्ट में फंसा था और 11:32 बजे उसे बाहर निकाला गया. बच्चे की मां मंजू सिंह की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने पहले उन्हें सीसीटीवी की फुटेज नहीं दिखाई थी. बाद में पुलिस के दखल के बाद फुटेज सामने आई. परिजन अब बच्चे की काउंसलिंग कराने की बात कह रहे हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *