गुजरात नहीं आज सिर्फ हिमाचल में चुनाव की तारीखों का ऐलान! 3 बजे EC की प्रेसवार्ता

गुजरात नहीं आज सिर्फ हिमाचल में चुनाव की तारीखों का ऐलान! 3 बजे EC की PC

 

गुजरात में 182 विधानसभा सीटों पर और हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. दोनों राज्यों में चुनावों की तैयारी EC ने पूरी कर ली है.

 

चुनाव आयोग ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारी पूरी कर ली है. आज चुनाव आयोग इन दोनों राज्यों के चुनावी शेड्यूल को जारी कर सकता है. दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक आज चुनाव आयोग सिर्फ हिमाचल प्रदेश के चुनावों का शेड्यूल जारी कर सकता है और दिवाली के बाद गुजरात चुनाव का शेड्यूल जारी किया जा सकता है. पिछले कई दिनों से अलग-अलग राजनीतिक दल इन राज्यों में अपने वर्चस्व जमाने की कोशिश कर रहे हैं. सबसे ज्यादा फोकस गुजरात चुनाव पर रहेगा. वहीं हिमाचल में भी बीजेपी फिर से अपना पूरा जोर लगाएगी।

गुजरात नहीं आज सिर्फ हिमाचल में चुनाव की तारीखों का ऐलान! 3 बजे EC की PC

चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

 

हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर चुनाव होना है वहीं गुजरात में 182 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. यह दोनों ही राज्य बीजेपी शासित हैं. हिमाचल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रहेगी वहीं गुजरात में आम आदमी पार्टी इस बार पूरी जोर आजमाइश कर रही है. पार्टी के नेता और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पिछले कई दिनों से गुजरात पर फोकस कर रहे हैं. हालांकि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात के दौरे पर थे.

पिछले चुनाव में बीजेपी का स्कोर 99

5 साल पहले गुजरात में चुनाव की तारीखों का ऐलान 25 अक्टूबर को हुआ था. तब गुजरात में 182 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 99 सीटों पर जीत मिली थी तो कांग्रेस के खाते में 80 सीटें गई थीं. उस समय भी चुनाव में बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के लिए राहुल गांधी ने राज्य में जोरदार चुनाव प्रचार किया था.

गुजरात में 2017 में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को दो चरणों मतदान कराया गया था. पहले चरण में 89 सीटों पर 66.75 फीसदी वोटिंग हुई थी तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 68.70 प्रतिशत मतदान हुआ था. राज्य की 182 सीटों पर करीब 2.97 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

हिमाचल में वोट की तारीख थी अलग

गुजरात के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव कराए गए थे, हालांकि वोटिंग की तारीख अलग थी. मतगणना एक ही दिन कराया गया था. हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों वाली विधानसभा के लिए एक ही चरण में 9 नवंबर को वोट डाले गए थे. जबकि इन दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को आए थे, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि इन दोनों राज्यों में चुनाव प्रक्रिया 1 दिसंबर से पहले खत्म हो जाएगी.

 

सौजन्य tv9 भारतवर्ष

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *