क्या दिल्ली जा रही बस में था अमृतपाल? कुरुक्षेत्र से रोडवेज बस में बैठा, ड्राइवर-कंडक्टर से पूछताछ

क्या दिल्ली जा रही बस में था अमृतपाल? कुरुक्षेत्र से रोडवेज बस में बैठा, ड्राइवर-कंडक्टर से पूछताछ

 

अमृतपाल और पपलप्रीत सिंह हरियाणा रोडवेज की बस में कुरुक्षेत्र के बस अड्डे से बैठे थे. समय दोपहर 2 बजकर 6 मिनट था, जहां से वह अपनी अगली लोकेशन के लिए रवाना हुआ.

Where is Amritpal: क्या दिल्ली में है अमृतपाल? कुरुक्षेत्र से रोडवेज बस में बैठा, ड्राइवर-कंडक्टर से पूछताछ
‘वारिस पंजाब दे’ का मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह भगौड़ा घोषित है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए चप्पा-चप्पा छान रही है, लेकिन वह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. इस बीच अमृतपाल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, 20 मार्च को अमृतपाल और पपलप्रीत सिंह हरियाणा रोडवेज की बस में बैठे थे. इस बस को पुलिस ने ट्रैक कर लिया है और ड्राइवर व कंडक्टर से पूछताछ की जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल और पपलप्रीत सिंह हरियाणा रोडवेज की बस में कुरुक्षेत्र के बस अड्डे से बैठे थे. समय दोपहर 2 बजकर 6 मिनट था, जहां से वह अपनी अगली लोकेशन के लिए रवाना हुआ. पंजाब पुलिस अब ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ कर यह जानना चाह रही है कि वो दोनों बस से कहां उतरे थे. बस में किस तरह का व्यवहार कर रहे थे. साथ ही साथ उनका हुलिया कैसा था?

पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल के दिल्ली की तरफ रवाना होने का शक जताया गया है. उसे शक है कि बस के अलावा वह किसी अन्य वाहन के जरिए दिल्ली की सीमा में घुस सकता है. इसके बाद दिल्ली पुलिस भी अमृतपाल को लेकर अलर्ट मोड में दिखाई देने लगी है. बताया गया है कि फरार होने के बाद उसने हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रुख किया

पंजाब पुलिस का कहना है कि कुरुक्षेत्र में अमृतपाल अपनी सहयोगी बलजीत कौर के घर ठहरा था. यहा वह पपलप्रीत सिंह के साथ में ही थी. पुलिस ने बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया और सच उगलवाया जा रहा है. दोनों करीब ढाई साल से एक-दूसरे को जानते थे. इसके बाद से ही पुलिस का शक गहरा गया है कि वह दिल्ली की तरफ रवाना हो सकता है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *