केमिकल कंपनी की आड़ में ड्रग्स चल रहा था नशीले पदार्थ का गोरख धंधा; 218 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त
मुंबई : महाराष्ट्र पुलिस ने आंचल केमिकल पर रेड मारकर करोड़ों की ड्रग्स जब्त की है। दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 325 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसमें से 107 करोड़ रुपए की कुछ दिन पहले और 218 करोड़ रुपए की ड्रग्स अब जब्त की गई है। खोपोली के ढेकू गांव में ‘इंडिया इलेक्ट्रिक पोल्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी’ के अंदर ‘आंचल केमिकल’ में एमडी ड्रग कंपनी चल रही थी।
पुलिस ने छापेमारी की और 107 करोड़ का MD ड्रग्स के साथ 3 लोगों को पकड़ा। इसके पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने 14 दिसंबर तक आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेजा। इसके बाद पुलिस ने कस्टडी में आरोपियों से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कंपनी ने कुछ अन्य जगहों पर भी ड्रग्स छुपा कर रखे हैं। पुलिस ने फिर कंपनी के गोडाउन पर छापेमारी कर 174 किलो एमडी ड्रग्स बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 218 करोड़ रुपए है। वहीं पुलिस ने बताया दोनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 325 करोड़ का ड्रग्स अब तक जब्त किया है।









Leave a Reply