केजरीवाल से आज नहीं मिल पाएंगे सीएम मान-संजय सिंह, क्यों टली मुलाकात?

 केजरीवाल से आज नहीं मिल पाएंगे सीएम मान-संजय सिंह, क्यों टली मुलाकात?

 

जेल प्रशासन के सीएम केजरीवाल से मुलाकात की इजाजत न देने पर आप सूत्रों का कहना है कि सारी औपचारिकता पूरी हो गई थी, आज 1 बजे मिलने का समय फिक्स हो गया था, लेकिन अचानक रात में मिलना कैंसल कर दिया गया.

आज यानि बुधवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने वाले थे. जिस पर आप सूत्रों का कहना है कि मुलाकात के लिए 1 बजे का समय तय हुआ था. लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री मान और संजय सिंह को सीएम केजरीवाल से मिलने से मना कर दिया

आज (9 अप्रैल को) केजरीवाल से सीएम भगवंत मान और सांसद संजय सिंह नहीं मिल पाएंगे. हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि वो मिलने का नया समय बताएगी. तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि जेल के अपने नियम होते हैं और जेल मैनुअल के हिसाब से जेल प्रशासन चलता है.

आप ने क्या कहा

जेल प्रशासन के सीएम केजरीवाल से मुलाकात की इजाजत न देने पर आप सूत्रों का कहना है कि सारी औपचारिकता पूरी हो गई थीं, आज 1 बजे मिलने का समय फिक्स हो गया था, लेकिन अचानक रात में मिलना कैंसल कर दिया गया. बता दें, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *