केजरीवाल की ऐलान पर दिल्ली पुलिस ने फेरा पानी, कहा- BJP हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन की हमसें परमिशन नहीं ली

केजरीवाल की ऐलान पर दिल्ली पुलिस ने फेरा पानी, कहा- BJP हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन की हमसें परमिशन नहीं ली

 

नई दिल्ली  – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज आप नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करने जाएंगे। यह प्रदर्शन करीब 12 बजे होगा। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने कहा है कि AAP ने प्रदर्शन के लिए परमिशन नहीं मांगी है, इसलिए उन्हें जाने से रोका जाएगा। केजरीवाल ने शनिवार को 2 मिनट 33 सेकेंड का वीडियो जारी कर इसका ऐलान किया था। आज रविवार को दिल्ली पुलिस ने कहा- AAP ने प्रदर्शन के लिए परमिशन नहीं मांगी है इसलिए उन्हें जाने से रोका जाएगा। दरअसल कल केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा हमें क्रश नहीं कर सकती। आम आदमी पार्टी एक विचार है। प्रधानमंत्री जेल-जेल, खेल रहे हैं। सीएम केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी आम आदमी पार्टी के नेताओं के पीछे पड़ गई है। स्वाति मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल के के करीबी और पूर्व पीए बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ और ज्यादा आक्रामक हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *